Arjun Kapoor Koffee With Karan: ‘कॉफी विद करण’ , करण जोहर का एक पॉपुलर टॉक शो है जिसमें कई सेलिब्रिटी मेहमान बन कर आते हैं। इस शो में हाल ही में, करण जोहर ने अर्जुन कपूर से (Arjun kapoor at Koffee with Karan ) उनके और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में पूछा। जवाब में अर्जुन ने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अनफेयर है।
Arjun Kapoor Koffee with Karan – मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब बंधेंगे शादी के बंधन में?
![Arjun Kapoor Koffee with Karan](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/12/Arjun-kapoor-at-Koffee-with-Karan-e1702538730783.jpg?resize=435%2C483&ssl=1)
करण जौहर ने अर्जुन कपूर से पूछा कि क्या वह मलायका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि यह मंच जीवन के इतने महत्वपूर्ण पहलू पर चर्चा करने के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब इसका फैसला हो जाएगा तो हम दोनों आपको इस बारे में जानकारी साझा करेंगे। फिलहाल, इस रिश्ते से अभी मैं बहुत खुश हूं, और अपने रिश्ते के बारे में अकेले बात नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि रिश्तों पर निजी तौर पर चर्चा करना सही तरीका है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। पांच साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है, ऐसी खूब चर्चा चल रही थी। लेकिन अर्जुन ने मलाइका के जन्मदिन पर उनके साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करके उन्होंने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया।
अर्जुन कपूर ट्रोलिंग को करते हैं नजर अंदाज
![Arjun Kapoor Koffee with Karan](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_2023-12-14-20-20-53-53_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg?resize=1024%2C585&ssl=1)
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी हैं, इसलिए अक्सर अर्जुन कपूर को ट्रोल किया जाता है। ट्रोलिंग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा,कि ऐसा कोई भी इंसान इस दुनिया में नहीं है ज़िसको ट्रोलिंग का असर नहीं पड़ता । परंतु इन चीजों का सामना करना ही पड़ता है। पहले मैं ट्रोल करने वालों को जवाब देता था, लेकिन बाद में मैंने उनकी तरफ ध्यान देना ही छोड़ दिया।
अर्जुन ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर क्या कहा…
![Arjun Kapoor Koffee with Karan](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_2023-12-14-20-43-09-68_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg?resize=1024%2C674&ssl=1)
करण जोहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में अर्जुन कपूर से उनके लगातार फ्लॉप हो रहे उनके फिल्मों पर बात आई तो अर्जुन ने कहा, कि अपने कैरियर की शुरुआत में ही मैंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पहले मैंने सफलता का अनुभव किया है, लेकिन अब मेरे फिल्में फ्लॉप भी हो रही हैं। फिल्मों का हिट या फ्लॉप होना हर कलाकार के जीवन का एक हिस्सा है। कोई भी कलाकार अपने सेजानबूझकर फ्लॉप फिल्में नहीं बनाता है। लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करता रहूंगा।
अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपने करियर की शुरुआत में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें । अर्जुन की पहली ही फिल्म हिट रही और उसने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।