Upcoming Bollywood Movies in 2024: साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहा है। खासकर गदर 2, पठान, जवान, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, और एनिमल जैसी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अगले साल 2024 में भी दर्शकों के सामने कई बड़ी बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में आने वाली हैं। आइए 2024 में आने वाली फिल्मों में बारे में जानते हैं कि वे कौन सी हैं।
Upcoming Bollywood Movies in 2024
‘Project K’ – Kalki 2898 AD
नया साल आने वाला है और इस साल की सबसे चर्चित फिल्में कौन सी होंगी, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। नए साल में आने वाली एक फिल्म है ‘प्रोजेक्ट के’, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका और दिशा पटानी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।
‘Stree 2’ – स्त्री 2
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने दर्शकों को खूब डराया था। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। अगले साल अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज़ होगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर राजकुमार ने एक पोस्ट भी शेयर की थी। यह फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज़ होगी।
‘Fighter’ – फाइटर
जिस फिल्म के पोस्टर को कुछ दिनों पहले दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, सिद्धार्थ आनंद की फाइटर वह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज़ होने वाली है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका टीज़र और फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है।
‘Singham Again’ – सिंघम अगेन
यह फिल्म पिछले कुछ वर्षों से दर्शकों और फैंस के लिए उत्सुकता का विषय रही है।रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। अगले साल अगस्त में यह फिल्म रिलीज़ होगी।
‘The Crew’ – द क्रू
द क्रू फिल्म 22 मार्च 2024 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर, क्रिती सेनन और दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया है। फिल्म द क्रू में तीन महिलाओं की एक अनोखी कहानी दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।
Bade Miyan Chote Miyan – ‘बड़े मियां छोटे मियां’
निर्देशक अली अब्बास जफर आने वाली नई फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” का निर्देशन कर रहे हैं, जो अगले साल 2024 में ईद के दौरान रिलीज होगी। वासु भगनानी द्वारा निर्मित, इस फिल्म में एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे।
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “मिस्टर और मिसेस माही” 15 मार्च 2024 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है।
‘लव सेक्स और धोखा 2’
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की आगामी फिल्म, ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ 16 फरवरी, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने किया है।
Amar Singh Chamkila – ‘अमर सिंह चमकीला’
मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की आगामी फिल्म अमर सिंह चमकीला अगले साल रिलीज़ होगी। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में दिलजीत दोसांज और परिणीती चोपड़ा हैं।