

OTT Release Movies: हाल ही में कई बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिर भी, प्रशंसकों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर अभी भी काफी उत्साह है। इस November में, ओटीटी प्लेटफार्मों पर कई फिल्मों और वेब सीरीज का प्रीमियर हुआ है, जिनमें “अपूर्वा,” “पिप्पा,” से लेकर “द ग्रेट इंडियन फैमिली” जैसे शीर्षक शामिल हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अच्छी खासी दिलचस्पी जगाई है।
Contents
OTT Release Movies In November
Title | Platform | Release Date | Genre |
---|---|---|---|
Apurva | Disney Plus Hotstar | November 15 | Thriller Drama |
Leo | Netflix | November 21 | Action Thriller |
The Railway Men | Netflix | November 18 | Web Series (Drama) |
The Killer | Netflix | November 10 | Action Thriller |
The Great Indian Family | Prime Video | Available | Comedy Drama |
Sukhee | Netflix | November 17 | Drama |
Pippa | Amazon Prime Video | November 10 | War Drama |
अपूर्वा (Apurva) – OTT Release Movies In November
‘अपूर्वा’ फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाया हैं। इस फिल्मे में धैर्य करवा, अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शक 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस देख सकते हैं।
लियो (Leo) – OTT Release Movies In November
Leo एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। जिसमें थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी इस फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ अहम भूमिका में हैं।
साउथ के सुपरस्टार विजय थलपती की फिल्म ‘लिओ’ 21 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। अभी तक नेटफ्लिक्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, फिर भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले, 16 नवंबर को ही इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज़ होने की चर्चा थी।
द रेल्वे मॅन (The Railway Men) – OTT Release Movies In November
18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली ‘द रेल्वे मेन’ एक नई वेब सीरीज़ है । इस सीरीज़ में आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे सितारे मुख्या भूमिका में हैं। इस सीरीज़ को भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित बनाया गया है।
भोपाल गैस त्रासदी बहुत भयावह घटना थी जिसने हजारों लोगों की जान ले ली। इस सीरीज़ में उस त्रासदी की कहानी को एक अलग नज़रिए से दिखाया जाएगा। इसमें उन भारतीय रेलवे कर्मचारियों की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने त्रासदी के बाद लोगों की जान को बचाने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा दी थी।
द किलर (The Killer) – OTT Releases Movies In November
फिल्म ‘द किलर’ नेटफ्लिक्स पर 10 नवंबर 2023 को रिलीज़ हो चुकी है। यह फ्रांसीसी ग्राफिक नॉवेल पर आधारित एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अर्लिस हॉवर्ड और चार्ल्स पार्नेल की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।
द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family)
विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जोकि 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली की कहानी भजन कुमार (विक्की कौशल ) के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरू में उसे हिंदू समझा गया, लेकिन बाद में पता चला कि वह वास्तव में मुस्लिम है, इससे उस के परिवार को बहुत बड़ा झटका लगता है।
सुखी (Sukhee) – OTT Releases Movies In November
शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ सिनेमाघरों में दर्शकों को लाने में नकार रही। लगभग 15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 2 करोड़ की कमाई ही कर पाई। इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किया गया है।
शिल्पा शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 17 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, तो अब आप इसे नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं।
पिप्पा (Pippa) – OTT Releases Movies In November
पहले ईशान खट्टर की यह फिल्म ‘पिप्पा’ सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स इसे ऑनलाइन देखने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में ईशान खट्टर के साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली, सोनी राजदान, विवेक मदान, चंद्रचूर राय, नीरज प्रदीप पुरोहित, फ्लोरा जैकब, अनुज सिंह दुहन और कमल सदाना भी हैं।
फिल्म ‘पिप्पा‘ अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर 2023 को रिलीज़ हो चुकी है।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।