Sat. Dec 2nd, 2023
Madhuri Dixit Election News:
Madhuri Dixit Election News

Madhuri Dixit Election News: इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि (Madhuri Dixit Election News )जल्द ही माधुरी दीक्षित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं,ऐसी चर्चा शुरू हो गई हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने एक्टिंगऔर खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। आज माधुरी जी सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। उनकी एक बडी फैन फोल्लोविंग है। ऐसी खबरे हैं की माधुरी दीक्षित चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं। अगले साल होने वाली लोकसभा चुनाव में वह चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में हैं।

Madhuri Dixit Election News : माधुरी दीक्षित बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ?

Madhuri Dixit Election News
Madhuri Dixit Election News

माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit Election News ) की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले भी ऐसी ही चर्चा हुई थी, लेकिन माधुरी दीक्षित ने कहा था कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है। अब एक बार फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी में इस बारे में कोई भी चर्चा नहीं हो रही है।

2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का चयन करने में लगे हैं। इसी बीच, बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने की भी खबर आ रही है।

माधुरी दीक्षित को बीजेपी से टिकट मिलने की है संभावना

माधुरी दीक्षित को लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। कुछ महीनों पहले गणेश उत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आए थे। उस समय मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘सागर’ में उनकी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों के साथ लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई थी। इस के बाद यह चर्चा शुरू हुई कि माधुरी दीक्षित मुंबई से भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

पिछली लोकसभा चुनाव में भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पुणे से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उस समय माधुरी के प्रवक्ता ने कहा था कि यह खबरें झूठी और काल्पनिक हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘संपर्क के लिए समर्थन’ अभियान के तहत माधुरी दीक्षित से मुलाकात की थी।

उस समय एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने कहा था, ‘मेरे राजनीति में आने की चर्चाओं की जानकारी मुझे है।लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं।किसी भी राजनीतिक पार्टी से मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी। प्लीज ऐसा न करें’ आप लोग ऐसी अफवाहें मत फैलाएं।

Also Read: Aalia Bhatt in KWK Season 8:करियर के चरम पर माँ बनने के बारे में पूछे जाने पर आलिया भट्ट ने किया स्वीकार कि उन्हें चिढ़ महसूस हो रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: