Sat. Dec 2nd, 2023
December 2023 Movies
December 2023 Movies

December 2023 Movies: सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते अलग-अलग तरह की फिल्में आती रहती हैं। इन फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। दर्शक हर महीने यह जानने के लिए उत्साहित रहते हैं कि उनके पसंदीदा कलाकारों की कौन सी फिल्म आने वाली हैं। इस बार साल का अंत भी बहुत अच्छा होने वाला है। दिसंबर के महीने में कई फिल्में आने वाली हैं। दर्शक लोग इन फिल्मों को देखने के लिए बेताब हैं। कुल मिलाकर, इस बार साल के अंत में आप को मनोरंजन की भरपूर दावत मिलने वाली है। तो आइए दिसंबर में आने वाली फिल्मो के बारे में जानते हैं …..

अ‍ॅनिमल (Animal) – December 2023 Movies

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म का टीजर अभी कुछ दिन पहले ही सामने आया था, जिसमें रणबीर का रौद्र रूप देखने को मिला था। एक्शन से भरपूर इस टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है . फिल्म के गाने भी न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में हैं। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन कारणों से फ़िल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब, यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सॅम बहादुर (Sam Bahadur) – December 2023 Movies

फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं.

1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान सैम मानेकशॉ ने मात्र 13 दिनों में दुश्मनों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था. फिल्म सैम बहादुर में विक्की कौशल की उपस्थिति सामने आ गई है, जिसमें उनका लुक सैम मानेकशॉ जैसा दिखाया गया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ का किरदार निभाया है और फातिमा सना शेख ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।

डंकी (Dunki) – December 2023 Movies

इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की वजह से चर्चा में हैं।

शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की आने वाली अगली फिल्म ‘डंकी’ को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू, विकी कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

सालार (Salaar) – December 2023 Movies

आखिरकार प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है।22 दिसंबर 2023 को ही इसे रिलीज़ किया जाएगा। इसका मतलब है कि “सालार” का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म “डंकी” से होगा। पिछले कई दिनों से यह चर्चा भी चल रही थी कि “सालार” और “डंकी” का मुकाबला हो सकता है। परन्तु आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं था। लेकिन “सालार” की रिलीज़ डेट घोषित होने के बाद यह तय हो गया है कि इस साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार्स का आमना-सामना होगा।

इस फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

Also Read: OTT Release Movies: ओटीटी पर नवंबर में रिलीज़ होने वाली सीरीज में मनोरंजन का पूरा पैकेज; यहाँ देखे ‘अपूर्वा’ से ‘पिप्पा’ तक, की लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: