![CTET NEWS](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/12/CTET-News.jpg?resize=480%2C270&ssl=1)
CTET NEWS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिएकरेक्शन विंडो ओपन कर दिया है| उम्मीदवार एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के लिए आवेदन करने और अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव करने के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वर्तमान में, एप्लीकेशन करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार बिना कोई शुल्क चुकाए आवेदन फार्म में विवरण संशोधित कर सकते हैं। CTET 2024 ऑनलाइन फॉर्म अब बदलावों की अनुमति देता है, और क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं इसकी प्रक्रिया और विवरण नीचे दिए गए हैं।
Contents
इन बिंदुओं को आप सुधर सकते हैं ( CTET News Today )
अगर आप भी सीटेट का फॉर्म भरने जा रहे हैं तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ जरूरी अपडेट बता देते हैं| आप पिता के नाम में सुधार कर सकते हैं, और माता के नाम में भी सुधार कर सकते हैं| अगर जन्मतिथि में सुधर करना है तो जन्मतिथि में भी सुधार कर सकते हैं| कैटेगरी में सुधार कर सकते हैं| एड्रेस में सुधार कर सकते हैं| एंट्री वर्ल्ड कैटेगरी में भी सुधार कर सकते हैं| अगर आपने पेपर के चयन में गलत किया है तो उसे भी सुधार कर सकते हैं| संस्था का नाम और कॉलेज के नाम में सुधार कर सकते हैं|
इन क्षेत्र में आपको सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा | आपको बता दिया जाता है कि उम्मीदवार सिटी सिलेक्शन में कोई भी सुधार या संशोधन नहीं कर सकते हैं| सीटेट फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के द्वारा फैक्स आवेदन या मेल जैसे ऑफलाइन माध्यमों से किए गए बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा| ऑनलाइन करेक्शन विंडो बंद होने के बाद डिटेल्स में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर भी विचार नहीं होगा|
सीटेट फॉर्म में सुधार कैसे करें ( CTET News Today )
यदि आप अपनेसीटेट फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, तो आप कुछ जरूरी स्टेप का पालन करके सुधर कर सकते हैं। सबसे पहले, आपको सीटेट की वेबसाइट पर जाना होगा । फिर, जनवरी 2024 के लिए करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें। यहां, आपको रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पेज दिखाई देगा। साइन इन करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। उसके बाद, सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फॉर्म में आवश्यक बदलाव करें। एक बार सुधार करने के बाद, शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म जमा करें।
Also Read: CTET Latest News: बड़ी खबर सीटेट एग्जाम डेट में बदलाव, बदला पूरा कार्यक्रम