![Best Serial Killer Web Series](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/5-Best-Serial-Killer-Web-Series.jpg?resize=860%2C483&ssl=1)
Best Serial Killer Web Series: आज कल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की वेब सीरीज उपलब्ध हैं। कुछ दर्शक लोगों को रोमांस, कॉमेडी, एक्शन या थ्रिलर पसंद हैं, जबकि कुछ की पसंद सस्पेंस और क्राइम है। अगर आपको भी सस्पेंस और क्राइम से जुड़ी कहानियाँ पसंद हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फिल्मों और सीरीज में सीरियल किलर की क्रूरता को देखकर आपकी रातों की नींद भी उड़ सकती है।
Contents
अगर आपको सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फ़िल्में देखना पसंद हैं, तो आपको ये पांच वेब सीरीज (5 Best Serial Killer Web Series) जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए जानते है 5 Best Serial Killer Web Series…
5 Best Serial Killer Web Series
Title | Release Year | Platform | Language | Episodes |
---|---|---|---|---|
Indian Predator | 2023 | Netflix | Multiple | 3 |
Posham Pa | 2019 | ZEE5 | Hindi | N/A |
Abhay | 2019 | ZEE5 | Hindi | N/A |
The Hunt For Veerappan | 2023 | Netflix | Multiple | 4 |
Auto Shankar | 2019 | ZEE5 | Tamil | 10 |
इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर
डॉक्यूमेंट्री “द डायरी ऑफ ए सीरियल किलर” में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जिसने 14 लोगों की हत्या कर दी। वह बेहद खतरनाक था, कुछ लोगों को मारने के बाद उनके दिमाग को उबाल कर पी गैया था और दूसरों के टुकड़े-टुकड़े कर देता था। आप इस डॉक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह एक छोटी सी तीन एपिसोड वाली सीरीज़ है, जिसमें हर एपिसोड 40 मिनट का दिखाया गया है।10 भाषाओं में इसे रिलीज़ किया गया है। इसमें तीन अलग-अलग एक हत्यारा, एक नरभक्षी और एक राजा के किरदारों की कहानियाँ हैं।
पोशम पा
2019 में आई ‘पोशम पा’ वेब सीरीज़ में सायनी गुप्ता, रागिनी खन्ना और माही गिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। यह वेब सीरीज़ महाराष्ट्र की दो बहनों की कहानी पर आधारित है जिन्होंने 40 बच्चों का अपहरण किया था और इनमें से 12 बच्चों की हत्या कर दी गई। यह सीरीज़ एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस वेब सीरीज़ को जी5 पर देखा जा सकता है।
अभय
कुणाल खेमू और विजय राज की ‘अभय’ वेब सीरीज़ 2019 में आई थी। ‘अभय’ वेब सीरीज के तीन सीजन हैं और उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ‘अभय’ सीरीज की कहानी एक ऐसे हत्यारे की है जो मोक्ष और आत्मा के नाम पर लोगों की हत्या करता है। यह सीरीज़ जी5 पर देखी जा सकती है।
द हंट फॉर वीरप्पन (The Hunt For Veerappan)
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ “द हंट फॉर वीरप्पन” 4 एपिसोड में वीरप्पन की कहानी को उजागर करती है। इसमें वीरप्पन के बचपन से लेकर उनके निधन तक की घटनाओं को शामिल किया गया है।
आपने वीरप्पन के बारे में बहुत सी कहानी सुनी होगी, लेकिन वह वीरप्पन बना कैसे और पुलिस के साथ उसकी कितनी मुठभेड़ हुई, कैसे वह उन मुठभेड़ों से बच निकला और कैसे उसकी मौत आज भी एक भयावह सवाल बनी हुई है, इसकी कहानी आपको पूरी तरह से सुन्न कर सकती है।
ऑटो शंकर (Auto Shankar)
यह वेब सीरीज़ ज़ी5 पर उपलब्ध है और इसमें 10 एपिसोड शामिल हैं। यह 1985 और 1995 के बीच चेन्नई में स्थापित एक ऑटो चालक शंकर की कहानी बताती है। शंकर एक सीरियल किलर बन जाता है और कई हत्याएं करता है।
“ऑटो शंकर” एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है जो हमें सिखाती है कि क्रूरता और हिंसा का कोई अंत नहीं है।
Also Read: MX Player Web Series: परिवार के साथ भूलकर भी न देखे ये वेब सीरीज, अकेले देखने में मिलेगा मज़ा