

World Cup 2023 Points Table में न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को भी हुआ है। हालाँकि, भारत को एक बड़ा झटका लगा है।
Contents
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच18 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया है। न्यून्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हरा दिया। पहले इंडिया वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर थी लेकिन अब पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड नंबर वन पर आ गई है। 18 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर अपनी जीत के साथ, न्यूजीलैंड ने लगातार चौथी जीत हासिल की है, जिससे न्यूजीलैंड के खाते में अब 8 अंक हो गए हैं।
भारत World Cup 2023 Points Table में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, अब भारत के खाते में कुल 6 अंक हैं। भारत ने अपने पहले तीन मैच जीते हैं और अब बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मैचों में जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहा है।
NZ vs AFG Pitch Report: चेन्नई के पिच पर बैट्समैन तरसेंगे रन बनाने के लिए
World Cup 2023:अफगानिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो स्थान का फायदा हुआ है. अब ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में नौवें से ऊपर उठकर सातवें स्थान पर हैं। मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका लटफेर का शिकार हो गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया नीचे खिसक गया था।। इस बदलाव का फायदा बांग्लादेश को भी हुआ है। दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. दोनों टीमों के अंक समान हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है। अफगानिस्तान अपनी तीसरी हार के बाद नौवें स्थान पर खिसक गया है। रैंकिंग में अफगानिस्तान को दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है. दूसरी ओर, श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोला है।
World Cup 2023 Points Table: क्रिकेट के मैदान पर कीवी स्पिनर मिशेल सैंटनर और तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनोंगेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने भी दो विकेट हासिल किये। 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम 34.4 ओवर में महज 139 रनों पर ढेर हो गई. रहमत शाह 36 रन के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान का फैसला सफल हो रहा है, लेकिन ग्लेन फिलिप्स (71), कप्तान टॉम लैथम (68) और विल यंग (50) ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 110 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की. गौरतलब है कि टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन अगले ही मैच में उन्हें करारा झटका लगा।
World Cup 2023 Points Table

