

Sara Tendulkar Deepfake: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फोटो और वीडियो के जरिए हो रही छेड़छाड़ के बारे में कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अक्सर, फ़ोटोशॉप का उपयोग करके एक्ट्रेसेस की तस्वीरें और वीडियोज़ के साथ छेड़छाड़ की जाती है, और उन्हें वास्तविक दिखाने के लिए उनके स्वरूप को बदल दिया जाता है।
Contents
हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी सामने आया था। अब उसके बाद, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा (Sara Tendulkar Deepfake) की फोटो के साथ भी ऐसा ही छेड़छाड़ किया है। आजकल सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुबमन गिल की एक (Sara Tendulkar Deepfake) फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी तस्वीर को फोटोशॉप से बदल दिया गया है।


Sara Tendulkar Deepfake : सारा तेंदुलकर और शुबमन गिल की फोटो हुई वायरल
लंबे समय से सारा तेंडुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल के बीच संबंधों की अफवाहें चली आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सारा शुभमन के कंधे पर हाथ रखती हुई दिखाई दे रही हैं। एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, सारा ने शुभमन के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया है।
हालांकि, ये फोटोऑरिजिनल नहीं फेक निकली। एक फोटोशॉप एप्लिकेशन का उपयोग करके इस फोटो को बनाया गया था। सारा और शुभमन के बीच किसी भी तरह के संबंधों की कोई पुष्टि नहीं है।
सारा की असली फोटो किसके साथ है?
सोशल मीडिया जो सारा तेंडुलकर और शुभमन गिल का फोटो वायरल हुआ है, वो फेक है। असली फोटो में उसका भाई अर्जुन सारा के साथ है। यह फोटो 24 सितंबर को सारा ने अर्जुन के जन्मदिन पर शेयर किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन को सारा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। अब इस फोटो को बदलकर अर्जुन की जगह शुभमन का चेहरा इस्तेमाल किया गया है।
सारा-शुभमन की चर्चा
कुछ दिनों से सारा तेंडुलकर और शुभमन गिल के अफेयर की चर्चा चल रही है। दोनों को कई बार स्पॉट भी किया गया है। दोनों हाल ही में जिओ वर्ल्ड में भी स्पॉट हुए थे। दोनों के बीच अफेयर होने की चर्चा है।इस पर सारा या शुभमन गिल की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।
रश्मिका के डीपफेक वीडियो का क्या है मामला?
एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रश्मिका मंदाना की दो वीडियो शेयर किए हैं। पहला वीडियो जिसमें एक महिला डीप नेक ब्लैक आउटफिट पहने लिफ्ट में प्रवेश करती दिख रही है वह असली है।इस महिला का नाम ज़ारा पटेल है। दूसरा वीडियो जिसमें डीप फेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर जारा के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगाया गया है नकली है, पत्रकार अभिषेक कुमार ने इस मामले को उजागर कर के बताया कि यह वीडियो नकली है।