Paytm Bank Banned: लोकप्रिय कंपनी Paytm का हमारे देश में अधिकतर लोग इस्तमाल करते हैं, Paytm के द्वारा अपने यूजर को Paytm Payments Bank की भी सर्विस प्रदान की जाती है और इनके Paytm Payments Bank के साथ कई सारे Users भी जुड़े हुए हैं। परन्तु अब Paytm Bank से जुड़े Users के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही हैं।
RBI यानी Reserve Bank of India के द्वारा Paytm Payments Bank Limited के ऊपर बहुत बड़ा एक्शन लिया गया हैं. RBI के इस एक्शन के बाद Paytm Bank में क्या बदलाव होंगे जिसके कारण इस बैंक से जुड़े Users बहुत ही परेशानी में हैं।
आज के इस पोस्ट में हम आपको Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जिससे आपको Paytm Bank Banned की सही जानकारी प्राप्त हो सके। हमारे इस पोस्ट के साथ अंत तक बने रहे ताकि आपको Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
![Paytm Bank Banned](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2024/02/Paytm-Bank-Banned.jpeg?resize=1024%2C538&ssl=1)
Paytm पर RBI ने क्या एक्शन लिया ?: Paytm Bank Banned
Paytm ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार कई बैंकिंग नियमो का उलंघन किया है जिसके कारण ही RBI ने Paytm पर सख्त कदम उठाए हैं। RBI का कहना हैं कि इन्होंने Paytm की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में कई नियमो का उलंघन किया हैं।
इन्ही कारणों से RBI ने Paytm पर एक्शन लेते हुए Paytm Payments Bank के ग्राहकों के लिए पैसों को क्रेडिट और डिपॉजिट करने की सुविधा को 29 फरवरी से बंद करने का फैसला लिया है। यानी यदि आपका खाता Paytm Payments Bank में हैं तो आप उसमे 29 फरवरी के बाद किसी से कोई भी पैसा मंगवा नहीं सकते हैं। इसके साथ ही RBI ने Paytm Payments Bank से जुड़ी अधिकतर Services पर रोक लगा दी है।
RBI ने इसके आलावा Paytm FASTag और Paytm Postpaid की सुविधा पर भी रोक लगा दी हैं,परन्तु जो बैलेंस आपके Paytm FASTag में बचा हुआ हैं उसका इस्तमाल बैलेंस ख़तम होने तक कर सकेंगे पर बैलेंस खत्म होने के बाद इसमें रिचार्ज के लिए आप Paytm Bank का इस्तमाल नही कर पाएंगे।
क्या Paytm App अब बंद हो जायेगा?
Paytm पर RBI के द्वारा लिए गए इस एक्शन के बाद बहुत सारे यूजर का यह सवाल है कि क्या मेरा Paytm App अब काम करना बंद कर देगा? तो हम आपको यह जानकारी दे दें कि ऐसा कुछ भी नही होने वाला है आप पहले के तरह ही अपना Paytm App बिना किसी दिक्कत के इस्तमाल कर सकते हैं।
यहाँ आपको हम ये बता दें की RBI ने प्रतिबंध Paytm के Paytm Payments Bank पर लगाया है ना कि Paytm की दूसरी अन्य सर्विसेज पर। इसका यह मतलब है की आप Paytm पर पहले की तरह UPI पेमेंट, रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, पानी का भुगतान, Paytm Gold, Paytm Money आदि सभी तरह की Services बिना किसी दिक्कत के इस्तमाल कर सकते हैं। इन सभी Services को इस्तमाल करने के लिए आपको दूसरे अन्य बैंक जैसे HDFC, Axis, SBI आदि का इस्तमाल कर के करना होगा।
इसके बारे में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, आप अपना Paytm App पहले की तरह ही इस्तमाल कर सकते हैं। RBI के द्वारा Paytm पर लिए गए इस एक्शन के बाद फर्क सिर्फ Paytm Payments Bank के ग्राहकों पर पड़ेगा ना कि Paytm एप्लीकेशन इस्तमाल करने वालो पर।
Paytm के शेयरों में नुकसान
Paytm पर RBI के द्वारा लिए गए इस सख्त एक्शन के बाद शेयर बाजार में Paytm के शेयरों में 20% तक की गिरावट देखी गई है। Paytm कंपनी शेयर मार्केट में One97 Communication Limited के नाम से काम करती हैं, और इस समय (2 फरवरी 2024 को) इनका प्रति शेयर 487 रुपए पर ट्रेड कर रहा हैं।
Paytm के CEO Vijay Sharma जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि Paytm Users 29 फरवरी के बाद भी, हमारे सभी तरह के Services को इस्तमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया की इसके लिए अभी हम अन्य दूसरे बैंको के साथ भी पार्टनरशिप करने वाले हैं इसलिए हमारे किसी भी ग्राहक को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल से Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी, हमारी वेबसाइट www.story4you.in को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Paytm Bank Banned की पूरी जानकारी मिल सके।