Muthoot Microfin IPO Subscription Status
Muthoot Microfin IPO के सभी कैटेगरी को मिला कर के 83% सब्सक्राइब किया गया।
इनमें QIB (Qualified Institutional Buyers) ने इस IPO को ज्यादा खास रिस्पॉन्स नही दिया।यह आईपीओ इस कैटेगरी में 0.1 % सब्सक्राइब हुआ है. QIB कॅटेगरी में बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियां, पेंशन फंड, बीमा कंपनियां, बैंक आदि शामिल हैं।
यह आईपीओ NII (Non-Institutional Investors) कॅटेगरी में 61% सब्सक्राइब हुआ है। NII का मतलब भारतीय नागरिक, NRI (Non-Resident Indian), HUF- Hindu Undivided Family का कर्ता, ट्रस्ट, सोसायटी आदि है। इसमें 2 लाख से अधिक शेयर के लिए जो लोगApply करते हैं।
अब बचते है रिटेल इन्वेस्टर्स यानी हमारे आप जैसे आम लोग । Muthoot Microfin IPO को इस कैटेगरी में 1.38 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Muthoot Microfin IPO Review
मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ बाजार में आज 18 दिसंबर को आएगा। इस आईपीओ की अंतिम तारीख 20 दिसंबरतय की गई है. इस आईपीओ के जरिए मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड 960 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. इस 960 करोड़ में से 760 करोड़ फ्रेश इश्यू से आएंगे जबकि शेष ₹200 करोड़ ऑफर फॉर सेल होंगे यानी कंपनी के प्रमोटर अपने शेयर बेच रहे हैं । इस आईपीओ में एक शेयर का प्राइस बैंड 277 रुपये से 291 रुपये तक है। इस आईपीओ के लिए आवेदन करते समय आप एक लॉट में न्यूनतम 51 शेयर खरीद सकते हैं, जिसका कुल मूल्य14,841 रुपये है।
About Muthoot Microfin Limited
मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रूप में काम करती है, इस कंपनी का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ महिलाओं को छोटे लोन प्रदान करना है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, Gross Loan पोर्टफोलियो के मामले में, मुथूट माइक्रोफिन भारत में चौथे सबसे बड़े NBFC-MFI (Non-Banking Financial Institution – Microfinance Institution) के रूप में रैंक करता है। यह अपने Gross Loan पोर्टफोलियो के मामले में दक्षिण भारत में तीसरी और केरल में सबसे बड़ी कंपनी है, और इसके पास तमिलनाडु में लगभग 16% बाजार हिस्सेदारी है।
मुथूट माइक्रोफिन का Gross Loan पोर्टफोलियो 31 मार्च 2023 तक, 92,082.96 मिलियन था। कंपनी के पास 2.77 मिलियन सक्रिय ग्राहक हैं। इन सभी ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए 10,227 कर्मचारी हैं। साथ ही 321 जिलों में कुल 1172 शाखाएँ फैली हुई हैं। मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड भारत के 18 राज्यों में काम करती है।
Muthoot Microfin IPO Date & Price Band Details
IPO Open: | December 18, 2023 |
IPO Close: | December 20, 2023 |
IPO Size: | Approx ₹960 Crores |
Fresh Issue: | Approx ₹760 Crores |
Offer for Sale: | Approx ₹200 Crores |
Face Value: | ₹10 Per Equity Share |
IPO Price Band: | ₹277 to ₹291 Per Share |
IPO Listing on: | BSE & NSE |
Retail Quota: | 35% |
QIB Quota: | 50% |
NII Quota: | 15% |
Discount: | ₹14 per share for Employee |
Muthoot Microfin Company Financial Highlights (करोड मे)
Year | Revenue | Expense | PAT |
2021 | 696 करोड | 687 करोड | 7.05 करोड |
2022 | 843 करोड | 778 करोड | 47.40 करोड |
2023 | 1446 करोड | 1233 करोड | 163.89 करोड |
Analysts’ recommendations on the IPO
विश्लेषक ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा जैसे जोखिमों के कारण इस आईपीओ के लिए सावधानी से अप्लाइ करने की सलाह देते हैं। कंपनी के बाजार नेतृत्व और उचित मूल्यांकन को देखते हुए आनंद राठी दीर्घकालिक “Subscribe” रेटिंग का सुझाव देते हैं।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट की सलाह है कि पहले इस सेक्टर के जोखिम को देखें और फिर उसके बाद निवेश करें। केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिस्टिंग Gains के लिए अप्लाइ करने की सलाह देती है क्योंकि आईपीओ की कीमत उचित है।
Muthoot Microfin IPO Allotment & Listing Dates
Anchor Investors Allotment: | December 17, 2023 |
IPO Open Date: | December 18, 2023 |
IPO Close Date: | December 20, 2023 |
Basis of Allotment: | December 21, 2023 |
Refunds: | December 22, 2023 |
Credit to Demat Account: | December 22, 2023 |
IPO Listing Date: | December 26, 2023 |
Also Read: Upcoming IPO: टाटा टेक से लेकर ओयो तक आ रहे हैं इन 28 कंपनियों के IPO, पढ़े पूरी डिटेल्स!