Sat. Dec 2nd, 2023
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo Diwali Offer: भारतीय बाजार में महिंद्रा अपनी बोलोरो नियो पर रु 50000 का जबर्दस्त डिस्काउंट दे रही है। इस कीमत पर वर्तमान में महिंद्रा बोलेरो भारतीय बाजार में आने वाली बेहतरीन एसयूवी है। सिर्फ महिंद्रा ही नहीं बल्कि टाटा और हुंडई भी अपनी गाड़ियों पर इस दिवाली लाखों रुपए की छूट दे रही है। लेकिन महिंद्रा की गाड़ियों पर सबसे अधिक छूट मिल रही है।

Mahindra Bolero Neo Diwali Offer

इस दिवाली महिंद्रा बोलेरो नियो पर कुल रु 50,000 की बंपर डिस्काउंट दी जा रही है। इसके अंतर्गत नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है। लेकिन अभी भी इसके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

Mahindra Bolero Neo Price in India

भारतीय बाजार में महिंद्र बोलोरो नियो की कीमत रु 9.64 लाख से रु 12.15 लाख एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है।

Bolero Neo N49.64 Lakh*
Bolero Neo N810.16 Lakh*
Bolero Neo N10R11.37 Lakh*
Bolero Neo N10 Option12.15 Lakh*
price list on road delhi
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo

Variant of Mahindra Bolero Neo

पहले भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो नियो को TUV300 के नाम से बेचा जाता था। लेकिन अब इसके नए फेसलिफ्ट अवतार के बाद इसके नाम को भी बदल दिया गयाा है। भारतीय बाजार में महिंद्र बोलोरो नियो को चार वेरिएंट में पेश किया जाता है। जिसमें की N4,N8, N10 और N10(O) शामिल हैं। यह एक बेहतरीन सेवन सीटर गाड़ी है।

Mahindra Bolero Neo Features 

Mahindra Bolero Neo
features

फीचर्स के तौर पर बोलेरो नियो में 7 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ पेश किया जाता है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और AUX कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है। इसमें अन्य हाईलाइट में टॉप वैरियंट में क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, बिना चाबी के एंट्री और पावर स्टीयरिंग के साथ पावर विंडो मिलता है।

Mahindra Bolero Neo
Cabin

Mahindra Bolero Neo Safety features

सुरक्षा सुविधा की बात करें तो बोलोरो नियो में सामने की तरफ दो एयरबैग, ABS के साथ EBD, रीयर पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलता है।

Mahindra Bolero Neo
Bolero Neo Safety features

Mahindra Bolero Neo Engine

बोलोरो नियो को बोनट के नीचे 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ संचालित किया जाता है, जो की 100 बीएचपी और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन व्हीकल पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसे कोई भी आटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा नहीं मिलती है। इसके साथ ही इसमें आपको खराब रास्तों में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मैकेनिक लॉकिंग डिफरेंशियल दिया गया है, जो की समान बोलोरो में नहीं मिलता है।

Mahindra Bolero Neo
Engine

Mahindra Bolero Neo Rivals

भारतीय बाजार में बोलोरो नियो का मुकाबला किसी भी गाड़ी से नहीं होती है। इस कीमत पर कोई भी एसयूवी भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। इसका मुकाबला Tata Nexon facelift, Maruti Suzuki Brezza, Kia Sonet से होता है।

Upcoming Mahindra Bolero Neo 10 seater 

बहुत जल्द भारतीय बाजार में महिंद्रा अपनी बोलेरो नियो का 10 सीटर संस्करण लॉन्च करने वाली है। हालांकि भारतीय बाजार में इसे एंबुलेंस संस्करण के साथ पेश कर दिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इसका नॉर्मल वेरिएंट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

Also Read: Maruti का खेल खत्म, धांसू माइलेज और पॉवर के साथ आ रही है, New Mahindra Bolero CNG,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: