![Bank Fixed Deposit Rates](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/Fix-Deposite.jpg?resize=1024%2C576&ssl=1)
Bank Fixed Deposit Rates: हमारे भारत में लोग अपने पैसो का सबसे ज्यादा निवेश FD या GOLD में करते हैं क्योकि इन दोनों विकल्पों को सबसे अच्छा निवेश विकल्प माना जाता है। क्योकि FD में ज्यादा कोई रिस्क नहीं होता है इसलिए लोग FD में लम्बे समय के लिए पैसा निवेश करना पसंद करते हैं।
Contents
क्योकि इस समय कई बैंक FD निवेश पर काफी अच्छा ब्याज दे रहे हैं इसलिए अब FD में निवेश करना पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गया हैं। बैंको द्वारा दिया जाने वाला ब्याज 9% से भी अधिक है। यहाँ तक कि ये बैंक अपने PPF निवेश पर भी इतना ब्याज नहीं देती हैं, वहीं अगर वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो उनके लिए FD पर और ज्यादा ब्याज बैंक प्रदान कर रही हैं।
हम आज के इस लेख में उन बैंको के बारे में जानेंगे जहाँ पर आपको FD में निवेश करने पर 9% से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, और आप अपने पैसो पर अच्छा खासा ब्याज कमा पाएंगे तो चलिए जानते हैं।
![Bank Fixed Deposit Rates](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/fixed-deposit-offer-.jpg?resize=1024%2C538&ssl=1)
FD पर 9% से ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक
हमने नीचे उन सभी बैंकों के बारे में लिखा हुआ हैं, जिसमे अगर FD निवेश करते हैं तो 9% से अधिक ब्याज कमा पाएंगे।
1. Unity Small Finance Bank
FD निवेश पर उच्चतम ब्याज दरों की पेशकश करने की दौड़ में, Unity Small Finance Bank सबसे आगे है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर यह बैंक 4.50% से 9.50% तक ब्याज दर प्रदान करता है। यदि इस बैंक मेंआप नियमित खाताधारक के रूप में 61 से 90 दिनों के लिए निवेश करते हैं, तो आपको 5.50% की ब्याज दर प्राप्त होगी। इसी तरह 91 से 164 दिनों के लिए निवेश करने पर 5.75% की ब्याज दर मिलती है।
![Bank Fixed Deposit Rates](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/unity-small-finance-bank-fd-rate.png?resize=679%2C564&ssl=1)
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 साल के लिए FD निवेश करने पर आपको 7.35% का ब्याज मिलता हैं, वहीं अगर आप 1001 दिनों के लिए FD निवेश करते हैं तो आपको 9% तक का ब्याज प्राप्त हो सकता है। दूसरी तरफ यह बैंक सीनियर सिटीजन को 1001 दिनों के लिए FD में निवेश करने पर 9.50% का ब्याज देती हैं जो कि FD पर मिलने वाला सबसे ज्यादा ब्याज है।
दिन/साल | FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए) |
1001 दिन | 9% तक का |
1 साल | 7.35% का प्रति वर्ष |
2 साल | 7.40% का प्रति वर्ष |
3 साल | 7.65% का प्रति वर्ष |
4 साल | 7.65% का प्रति वर्ष |
5 साल | 7.65% का प्रति वर्ष |
2. Suryoday Small Finance Bank
![Bank Fixed Deposit Rates](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/suryoday-small-finance.jpg?resize=1024%2C538&ssl=1)
यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के बाद Suryoday Small Finance Bank के जरिये आप FD निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। FD इन्वेस्टमेंट पर यह बैंक अपने खाताधारकों को 4.50 से 9.10% का ब्याज देती हैं। इस बैंक के रेगुलर खाताधारक को 46 से 90 दिनों के FD निवेश पर 4.50% का ब्याज मिलता है।
यह बैंक 91 दिनों से 6 महीने के FD निवेश पर 5% का ब्याज और 1 साल तक के निवेश पर 6.85% का ब्याज देता है । वही अगर आप 2 से 3 साल का FD निवेश इस बैंक में करते हैं तो बैंक आपको 8.60% का ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन की बात करें तो बैंक उन्हें 2 से 3 वर्ष के FD निवेश पर 9.10 फीसदी का ब्याज देता है।
दिन/साल | FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए) |
1 साल | 6.85% का प्रति वर्ष |
2 साल | 8.50% का प्रति वर्ष |
3 साल | 8.60% का प्रति वर्ष |
4 साल | 6.75% का प्रति वर्ष |
5 साल | 8.25% का प्रति वर्ष |
3. Fincare Small Finance Bank
![Bank Fixed Deposit Rates](https://i0.wp.com/story4you.in/wp-content/uploads/2023/11/fincare-small-finance-bank.png?resize=1024%2C508&ssl=1)
FD निवेश पर Fincare Small Finance Bank भी आपको अच्छा-खासा ब्याज प्रदान करता हैं। इस बैंक में FD पर आपको 3.00 से 9.11 फ़ीसदी तक का ब्याज मिलता है। अपने रेगुलर खाताधारकों को यह बैंक 91 से 180 दिनों की FD निवेश पर 5.75% का ब्याज देता है, वही 12 से 15 महीनो के FD निवेश पर 7.50% का ब्याज देता है।
इस बैंक में रेगुलर खाताधारकों 750 दिनों के FD निवेश पर सबसे ज्यादा 8.51 फ़ीसदी का ब्याज मिलता है, अगर सीनियर सिटीजन की बात करें तो उन्हें 750 दिनों के निवेश पर सबसे ज्यादा 9.11% का ब्याज मिलता हैं।
दिन/साल | FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए) |
750 दिन | 8.51% का प्रति वर्ष |
1 साल | 7.50% का प्रति वर्ष |
2 साल | 8.01% का प्रति वर्ष |
3 साल | 8.00% का प्रति वर्ष |
4 साल | 7.50% का प्रति वर्ष |
इन 3 बैंको के आलावा Equitas Small Finance Bank में फिक्स्ड डिपाजिट के ऊपर 4 से 9 फीसदी तक का ब्याज मिलता है, इसके बाद फिर Jana Small Finance Bank है जिसमे आपको 3.50 से 9.00 फ़ीसदी तक का ब्याज मिलता है। अब अगर आप इन बैंको में FD निवेश करना चाहते हैं तो इन बैंको की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के बाद अपना पैसा इनमे निवेश करें।
कितने लोग FD में कर चुके हैं निवेश
आपकी जानकारी की लिए बता दें कि रिसर्च और रिपोर्ट के अनुसार लगभग 24 मिलियन से अधिक भारतीयों ने अपना पैसा फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश किया हुआ है जबकि FD में निवेश करने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, और आपको Bank Fixed Deposit Rates के बारे में पूरी जानकारी मिल गए होगी। इसे अपने दोस्तों के संग जरूर साँझा करें ताकि उन्हें भी Bank Fixed Deposit Rates के बारे में पता चले और उन्हें FD निवेश पर फायदा मिल सके। ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।